हज़ारीबाग: हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में मां ने हथियार का भय दिखाकर बेटी के साथ दुष्कर्म को लेकर एसपी को दिया आवेदन।
हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र में एक मां ने एसपी हजारीबाग को आवेदन देकर बेटी के साथ दुष्कर्म को लेकर आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार 17 अगस्त को रात 10 बजे तीन-चार युवक हथियार दिखाकर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे और दुष्कर्म भी किया। मां का यह भी आरोप है कि कोर्रा थाना द्वारा उसका आवेदन नहीं लिया जा रहा है।