विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से बिचौलियों के पास अपनी उपज बेचने को विवश हैं किसान। इन प्रखंडों में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान औने-पौने दाम पर अपनी उपज बिचौलिए के पास धान बेचने को विवश हैं। किसानों को सरकार के द्वारा घोषित समर्थन मूल्य तो मिलना दूर। इसके आधे दाम पर किसानों से बिचौलिए धान खरीद रहे हैं।