बलौदा: बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार महिला को आई चोट, बाइक चालक के खिलाफ बलौदा थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र में बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी है. हादसे में स्कूटी सवार महिला को चोट आई है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले आरोपी बाइक चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(1), 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह स्कूटी में बाजार से अपने घर जा रही थी.