देहरा ।। News123 ।। आज विधानसभा क्षेत्र देहरा के नलेटी में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में हमारे वीर पूर्व सैनिकों को कैप्टेन संजय पराशर ने सम्मानित किया।
उन्होंने कारगिल के रणबांकुरों और सभी वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को शत-शत नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान और समर्पण के कारण ही हमारा देश सुरक्षित, सशक्त और गौरवान्वित है।