राठ चुंगी स्थित चर्च में क्रिसमस डे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु के जीवन और मार्ग पर चलने के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। फादर ने सभी को उनके संदेश पढ़कर सुनाए और जीवन में अमल करने की नसीहत दी। चर्च आए सभी ईसाई अनुयायियों ने प्रार्थना की और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।