महसी: चहलारी घाट के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बहराइच सीतापुर मार्ग पर चहलारी घाट से कुछ दूरी पहले शुक्रवार हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सीतापुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP34BA2561 की बहराइच की ओर जा रही स्कॉर्पियो संख्या UP32NT6789 से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नारायण (55) पुत्र बादू और मंगरु (35) पुत्र जोखू निवासी जनपद सीतापुर की मौत हो गई।।