उदयपुर जिले के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में बुधवार शाम 6 बजे पंचकर्म चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। खराब मौसम के बावजूद पंचकर्म चिकित्सा शिविर के प्रति लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया। शिविर में 125 रोगी लाभान्वित हुए। शिविर में आए कटिशूल, गृध्रसी, पाद कंटक, पृष्ठ शूल मणिबंध शूल स्कंध शूल जानू आदि उपचार किया गया।