ईसागढ़: मीटर लगा, बिजली नहीं... गोपालपुर आंगनबाड़ी में बिजली और पेयजल संकट से जूझ रहे बच्चे वीडियो वायरलt
ईसागढ़ विकासखंड के ग्राम गोपालपुर की आंगनबाड़ी में सरकारी योजनाएं अधूरी नजर आ रही हैं। यहां बिजली का मीटर तो लगा है, लेकिन अब तक कनेक्शन शुरू नहीं होने से शासन की ओर से दी गई एलईडी टीवी धूल खा रही है और बच्चे डिजिटल शिक्षा से वंचित हैं। जिसका वीडियो भी रविवार को शाम सात बजे से सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है|