अकलतरा: किरारी गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, घटना के बाद परिजन सदमे में
अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का नाम संतोष यादव है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है। किरारी गांव में ट्रैक्टर के पलटने से संतोष यादव दब गया। फिर उसे अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।