दुधि: सलैयाडीह गांव में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अमरसरई (झारखंड) निवासी 25 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र राजेंद्र राम, 20 वर्षीय अभय कुमार पुत्र श्रीकेश्वर और सलईयाडीह निवासी 65 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र राम समीर के रूप में हुई है।