नवगछिया: अधूरी प्रेम कहानी, स्टेशन से जोड़े को हिरासत में लिया गया
जानकारी के अनुसार अजीत कुमार (कुर्सेला) और नीतू कुमारी (बरियारपुर, मुंगेर) की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच प्यार हो गया। परिवार की मर्जी के बिना 29 अप्रैल को दोनों घर से फरार हो गए। रात कुर्सेला में एक दोस्त के यहां बिताई और अगले दिन शादी करने नवगछिया पहुंचे।