सीतामऊ: 4 माह से वेतन नहीं, 27 माह का पीएफ बकाया; धाराखेड़ी सोलर प्लांट के सुरक्षा कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना
सीतामऊ के धाराखेड़ी सोलर प्लांट पर सुरक्षा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया,कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें चार माह से वेतन नहीं मिला और 27 माह का पीएफ भी बकाया है, कम वेतन, अवकाश नहीं मिलने और नौकरी से निकालने की धमकी के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर मांगों के समाधान की मांग की,