मुंगेर: कोतवाली पुलिस ने वाहन से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो लुटेरों को लूट के सामान के साथ किया गिरफ्तार
Munger, Munger | Jan 17, 2024 कोतवाली पुलिस ने वाहन से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो लुटेरों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों की पहचान लाल दरवाजा निवासी सौरभ कुमार और राजा कुमार के रूप में हुई है । इन अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट के एक हजार रुपये और मोबाइल को बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया की इन अपराधियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास है और दोनों अपराधियों पर कई कांड दर्ज है।