बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में खपरैल मकान में लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से पाया काबू, टला बड़ा हादसा
श्री बंशीधर नगर में बुधवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वार्ड नंबर-8, थाना के सामने गली स्थित दीपक कुमार के खपरैल मकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,मकान से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। मकान बंद होने के कारण आग तेजी से फैल रहा