सांगानेर: जयपुर के सोडाला में गद्दे की दुकान में बीती रात लगी भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
जयपुर के सोडाला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गद्दे की एक दुकान में भीषण आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रावलजी का बांदा स्थित औलिया मस्जिद के सामने तीन मंजिला भवन में संचालित गद्दे की दुकान में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।