महाराजपुर: हाईवे पर दो बाइक की टक्कर, डायल 112 टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में बीती रात सागर–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची।वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 24 अप्रैल शाम करीब 6:00 बजे गढ़ीमलहरा पुलिस ने जारी किया है।