बांधवगढ़: सिंगल टोला में सड़क बनी तालाब, जाम नाली से महीनों से जलभराव, लोगों में नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी
जिला मुख्यालय के सिंगल टोला क्षेत्र में अमृता हॉस्पिटल पास जाम नाली के कारण सड़क पर महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही आधी सड़क गंदे और दूषित पानी से भर जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली की सफाई नहीं होने के कारण पानी नहीं निकलता ।