जबलपुर: नशीले इंजेक्शनों का सौदागर गिरफ्तार, अधारताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3400 नग नशीले इंजेक्शन जब्त
अधारताल पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मिलकर नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि मिल्क स्कीम मैदान के पीछे एक युवक भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और मौके से गीतांशु साहू (उम्र 25 वर्