धर्म नगरी चित्रकूट के निर्वाणी अखाड़ा के महंत सहित 3 लोगों पर म० प्र० निवासी महिला ने मंदिर में बंधन बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। और न्याय की फरियाद लेकर आज शनिवार की दोपहर 12 बजे समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाअधिकारी से न्याय की फरियाद लगाई है। वहीं महंत सत्यप्रकाश दास का कहना है कि महिला द्वारा प्रॉपर्टी के लालच में उन्हें झूठा फसाया जा रहा है।