बालाघाट: बालाघाट के नए श्री राम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई, शाम को निकलेगी शोभायात्रा
बालाघाट स्थित नए श्री राम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ रविवार लगभग प्रातः 10 बजे मनाई गई। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन और प्रवचन प्रमुख रूप से शामिल रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंदिर परिसर को भक्तिम