मुंगावली थाना क्षेत्र के बसोरन गली में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 23 वर्षीय विवाहिता पर मामला दर्ज किया है, मुंगावली पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बसोरन गली, मुंगावली में कोई विवाहिता कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।