सहारनपुर: सहारनपुर में मोहर्रम पर हसन हुसैन की शहादत को याद किया गया, मातमी जुलूस और अखाड़े निकले, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तेद
सहारनपुर में हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। सहारनपुर नगर के साथ ही रामपुर मनिहारान, नानौता, गंगोह, देवबंद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम के मौके पर जुलूस और अखाड़ों का आयोजन किया गया।