बरेली: बरेली में आंधी का कहर, DM अविनाश सिंह ने कहा- अफसर रहें अलर्ट, टूटे पेड़ और उड़ी झोपड़ियों का मिलेगा मुआवजा
बरेली में तेज आंधी-तूफान और बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम अविनाश सिंह ने सभी विभागों को पेड़, होर्डिंग और सड़क बाधाएं तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और ग्रामीण इलाकों में झोपड़ियां उड़ी हैं। नुकसान का सर्वे कराकर दैवीय आपदा मद से मुआवजा दिया जाएगा।