ग्वालियर गिर्द: पीतांबरा कॉलोनी में आधी रात को घर के बाहर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं हजीरा इलाके की पीतांबरा कॉलोनी में आधी रात को यहां रहने वाले राम अवतार सिकरवार के घर एक बदमाश ने फायरिंग की यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।रात करीब पौने दो बजे राम अवतार के घर फायरिंग की गई। इस मामले में हजीरा पुलिस ने फिलहाल अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।