गोंडा: टाउन हॉल में कृषक उत्पादक संगठनों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई आयोजित
Gonda, Gonda | Feb 24, 2024 टाउन हॉल में शनिवार को कृषक उत्पादक संगठनों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर ने किसानों को FPO गठन के लिए प्रेरित किया तथा विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का मंडलायुक्त ने अवलोकन किया। मंडलायुक्त ने किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने का सुझाव दिया।