मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में देर रात तक जारी रहा SIR 2026 का कार्य, उपायुक्त ने एन्यूमरेशन फॉर्म एंट्री कैंपों का किया निरीक्षण।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत जिले में मतदाता सूची के अद्यतन एवं एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने रविवार देर शाम सदर प्रखंड कार्यालय एवं मेदिनीनगर नगर निगम के पुराने भवन में संचालित Enumeration Form Entry Camps का निरीक्षण कर डिजिटाइजेशन कार्य को देखा।