चम्बा: पीएम श्री जिला चंबा के 36 मेधावी विद्यार्थियों ने बेंगलुरु की शैक्षणिक भ्रमण यात्रा करके वापिस लौटे चंबा
Chamba, Chamba | Sep 16, 2025 पीएम श्री जिला चंबा के 36 मेधावी विद्यार्थी बेंगलुरु की शैक्षणिक भ्रमण यात्रा करके चम्बा वापिस लौट आए हैं। सभी विद्यार्थियों ने हवाई सेवा का आनंद उठाते हुए अमृतसर से बेंगलुरु और बैंगलुरु से अमृतसर पहली बार यात्रा की। शैक्षणिक भ्रमण पर गए कुछ बच्चे तो जिला मुख्यालय तक भी नही आये थे। बहरहाल जब उन्हें विभिन्न जगह घूमने का मौका मिला है तो वो काफ़ी गदगद हैं।