बांदा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारतीय मुद्रा तैयार करने एवं खपाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Banda, Banda | Jan 4, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन मे थाना कोतवाली नगर व SOG की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली भारतीय मुद्रा तैयार करने एवं उसे बाजार मे खपाने वाले संगठित अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया, संगठित गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से ₹1,12,500/मूल्य के जाली नोट व जाली नोट बनाने के उपकरण/ सामग्री पुलिस ने बरामद किया है।