बेगूसराय: नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास 40 लीटर देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास 40 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. एसपी ने बताया कि बिहार में शराबबंदी है.