बेगूसराय: बेगूसराय नगर निगम की विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात, समस्या समाधान का मिला आश्वासन
बेगूसराय नगर निगम की मेयर पिंकी देवी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने स्ट्रीट लाइट वाहन एवं उपस्करों की खरीद, पार्षदों के मानदेय भुगतान में बढ़ोतरी, नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज, नल जल योजना अंतर्गत रेस्टोरेशन के कारण आमलोगों की हो रही परेशानी के बारे में बिंदुबार अवगत कराया.