बेगूसराय: SBSS महाविद्यालय में प्रेमचंद जयंती पर संगोष्टि का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने रखी अपनी बात
प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एसबीएसएस महाविद्यालय में प्रेमचंद का व्यक्तित्व एवम कृतित्व विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में वाणिज्य महाविद्यालय पटना के हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ नवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रेमचंद का रचना संसार विस्तृत है.