गुलाना: जल गंगा संवर्धन अभियान: अकोदिया में लोगों ने जल बचाने का संकल्प लिया, शिव मंदिर में बावड़ी का पूजन किया
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बुधवार दोपहर को 3 बजे झंडा चौक स्थित शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम हुआ। यहां लोगों को जल बचाने की शपथ दिलाई गई। मंदिर के पुजारी पं. जगदीश प्रसाद शर्मा ने भगवान पशुपतिनाथ का विधिवत पूजन कराया। इसके बाद प्राचीन बावड़ी का पूजन कर सभी ने जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया।