तिनटंगा करारी गांव में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में दो किशोर घायल हुए थे, जिनमें सौरभ कुमार का इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा है। पुलिस आरोपी प्रीतम कुमार की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।