धमतरी: बेटी के जन्म पर पिता ने की बड़ी घोषणा, लोग उठा रहे हैं फायदा
वो दिन गए जब लोग बेटी होने पर मायूस हो जाते थे और बेटा होने पर खुशी मनाते थे। लेकिन अब ट्रेंड बदल चुका है, लोग अब बेटी होने पर भी बेटों से ज्यादा खुशी मना रहे हैं। वही धमतरी में बेटी पैदा होने को सौभाग्य मानते हुए पिता अपने कार वाश सेंटर में एक सप्ताह तक लोगो का कार निःशुल्क धोने की घोषणा की है। जिस पर पिता ने पोस्टर बना कर शहर के विभिन्न जगहों पर लगाया है।