औरैया: परिजन वृंदावन दर्शन करने गए थे, सत्तेश्वर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.30 लाख नगदी सहित 15 लाख की चोरी
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। रविवार को घर के सभी सदस्य सुबह बांके बिहारी दर्शन करने के लिए वृंदावन गए हुए थे। ऋषभ त्रिपाठी पुत्र राकेश नारायण अपनी मेडिकल की दुकान खोलने के लिए ब्लॉक गेट पर आ गए थे। बताया कि जब वह रात्रि करीब 8 बजे घर पहुंचा तो घर के अंदर जाकर देखा घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी