मोहखेड़: मां की डांट से गुस्सा होकर बालक हुआ लापता, 9 महीने बाद मोहखेड़ पुलिस ने परिजनों को सौंपा, परिवार में लौटी खुशियां
मोहखेड़ थाना प्रभारी विजय राव माहोरे ने बताया कि मुस्कान अभियान चला कर 9 महीने से लापता बालक को ग्राम बुचनई से पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब किया गया है जिसमें उसके द्वारा पूछताछ के दौरान मां द्वारा काम धंधे को लेकर डांट फटकार करने पर गुस्से में बस में बैठकर नागपुर जाकर कर्नाटक काम के लिए गया हुआ था जहां रहकर खाना पीना करना और माता-पिता की याद आने पर घर वापस आना