कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र में साले से विवाद के बाद युवक ने अपने घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, पुलिस ने किया हिरासत में
पनकी इलाके में शनिवार को करीब 1 बजे हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने ही घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पनकी पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।