कामडारा प्रखंड क्षेत्र के जरिया मैदान पर आज शनिवार को महिला विकास मंडल कामडारा का 6 वीं वार्षिक महाधिवेशन आयोजित की गई।जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा और जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना को आमंत्रित किया गया।जिसमें उक्त अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किये जाने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।