सिवनी: कलारबांकी क्षेत्र में पहली बारिश में बह गई नहर की सीमेंट! पेंच परियोजना के निर्माण पर उठे गंभीर सवाल
Seoni, Seoni | Jun 29, 2026 सिवनी के कलारबांकी क्षेत्र में पेंच परियोजना की नहर का निर्माण कार्य एक बार फिर सवालो के घेरे में है। सोमवार को स्थानीय लोगो ने बताया कि पहली ही बारिश में नहर की सीमेंट बह गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणो ने अधिकारियों पर निर्माण कंपनी को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।