बेगूसराय: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में वोडाफोन टावर में कार्यरत एक टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।