शामली: शामली के थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी कार, एक की मौत, दो अन्य गंभीर घायल
Shamli, Shamli | Jun 10, 2026 बुधवार को शामली के थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली—देहरादून एक्सप्रेसवे पर नोएडा से हरिद्वार जा रही एक कार कंटेनर में घुस गई। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। घायल कार चालक किशनपुर राजस्थान निवासी मनजीत ने बताया कि वह नोएडा से दो लोगों को हरिद्वार लेकर जा रहा था, जिन्हें उसने बुकिंग पर बैठाया था और पहले से नही जानता था।