अरवल: लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होती ही अरवल जिले में प्रशासन ने निकलवाए होर्डिंग-पोस्टर
Arwal, Arwal | Mar 16, 2024 लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लगे प्रचार प्रसार से लेकर राजनीतिक दलों की होर्डिंग पोस्टरों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर टीमों ने अभियान की शुरुआत पूरे जिले में कर दी। सभी प्रखंड क्षेत्रों में एसडीएम व अन्य अधिकारियों के निर्देशन मे प्रचार सामग्री को हटाने का सिलसिला जारी है।