अरवल: सदर प्रखंड परिसर में लोगों के बीच आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया
Arwal, Arwal | Mar 16, 2024 सदर प्रखंड परिसर में जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि कुमारी के नेतृत्व में आग से बचाव एवं आपातकाल में सुरक्षा की जानकारी देते सदर प्रखंड परिसर में लोगों को जागरूकता अभियान करते हुए मार्ग ड्रिल किया। इस दौरान अग्निशमन सेवा की सुरक्षा कर्मी मोहम्मद मकसूद अंसारी कर्मेंद्र कुमार के द्वारा बताया कि अग्नि किसी को नहीं पहचानती है। तात्पर्य है कि आग ऐसी आपदा है जो ना तो गरीब को पहचानती है और नहीं आमिर को। इसलिए इस आपदा से निपटने के लिए बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है।