अरवल: उत्पाद विभाग अरवल एवं एएलटीएफ टीम द्वारा अवैध शराब को लेकर छापेमारी अभियान में 7200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया
Arwal, Arwal | Mar 16, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरवल उत्पाद विभाग के टीम एवं ALTF टीम के द्वारा ड्रोन के माध्यम से संयुक्त रूप से रूपस बीघा के अलावा कई अन्य क्षेत्र में से छापेमारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान7200 किलो ग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया, एवं 7 शराब भट्ठियों एवं शराब बनाने वाले उपकरण को घटनास्थल पर नष्ट किया गया है।