मंडला में किला वार्ड में आयोजित हुई मड़ई में मंडला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मड़ई के चलते लगातार लोगों का आवागमन जारी है। गुरुवार को शाम 7 बजे किला वार्ड से लेकर उदय चौक तक मड़ई के चलते लंबा जाम की स्थिति निर्मित हो गई। लंबा जाम लगने के कारण कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। जिसके चलते लोगों को सुविधा का सामना करना पड़ा।