बूंदी: सांसद दामोदर अग्रवाल रहे नैनवा दौर पर, पंचायत समिति सभागार में सुनी जन समस्या अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | Aug 16, 2024 नैनवा पंचायत समिति सभागार में सांसद दामोदर अग्रवाल व प्रधान पदम नागर के नेतृत्व में साधारण सभा व जनसुनवाई का आयोजन हुआ। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने साधन सभा की बैठक में शिरकत करते हुए अधिकारियों को संवैधानिक तरीके व जनहित में सदैव तत्पर रहते हुए कार्य करने का संदेश दिया। साधारण सभा को लेकर संतोष प्रकट किया। बैठक में जन समस्याओं का अंबार लग गया।