बूंदी: गुढ़ा बांध का जलस्तर 31 फीट पहुंचा, जल संसाधन विभाग ने डूब क्षेत्र के लोगों को दूरी बनाकर रहने की दी सलाह
Bundi, Bundi | Aug 16, 2024 जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र पाटनी ने बताया अच्छी बारिश होने से मेज नदी पर बने गुढ़ा बांध का भराव 16 अगस्त को 8 बजे तक 31 फीट हो गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 34 फीट है। वर्षा की चेतावनी के पर बांध के 33 फीट भरने के बाद पानी की आवक के अनुसार बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।डूब क्षेत्र से प्रभावित होने वाले नदी क्षेत्र से उचित दूरी बनाए।