पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र के लोहरवा घाट में डूबने से आठवीं के छात्र की हुई मौत
राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के लोहरवा घाट पर डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक अभिमन्यु कुमार उर्फ चीनू आठवीं क्लास का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया। आलमगंज थाना प्रभारी ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है।