मंदसौर: मंदसौर जिले के नारायणगढ़ जान्या खेड़ी के 17 साल सेना में सेवा के बाद सुरेंद्र सिंह चंद्रावत का भव्य स्वागत
मंदसौर जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र के जान्याखेड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह चंद्रावत 17 वर्ष भारतीय सेना में सेवा देने के बाद 1 जुलाई को सेवानिवृत्त होकर घर पहुंचे। नगरवासियों, सामाजिक संगठनों तथा कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया,देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयघोष के बीच क्षेत्रवासियों ने उनके योगदान को नमन किया,