करैरा थाना परिसर में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई यह बैठक में करैरा एसडीओपी डॉ.आयुष जाखड़,नायाब तहसीलदार विजय त्यागी,थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई,नगर परिषद अध्यक्ष रामस्वरूप रावत उपस्थित थे। नगर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए,पहले से निर्धारित जगह पर ही होलिका दहन करें,सड़क किनारे ना करें,शराब पीकर गाड़ी ना चलाए ।